फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: चार थानों के 44 शातिरों पर लगा गुंडा एक्ट

Thu, 20 Apr 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से कार्रवाई का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में कई शातिरों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में सख्ती की गई है। अब जिले के चार थानों के 44 आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

त्योहार पर कोई खुराफात न करे और निकाय चुनाव में किसी तरह कोई माहौल खराब न करे, इसके लिए पुलिस की टीम अराजकतत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के चार थानों के 44 शातिरों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि स्थानीय नगर निकाय चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई है। बताया कि शातिर किस्म के दुस्साहासिक अपराधी जिनके विरूद्ध कोई भी गवाही देने का साहस नहीं करता है। इनके विरुद्ध जनपद कन्नौज के विभिन्न थानों में विभिन्न अपराध पंजीकृत हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ ही यह कार्रवाई की गई है। इसमें सदर कोतवाली से सबसे ज्यादा 18 शातिर शामिल हैं। तालग्राम से 13, सौरिख से नौ और तिर्वा कोतवाली से चार के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
999
सदर कोतवाली में इनके खिलाफ कार्रवई
कलीम अली निवासी सारोतोप, बबलू पुत्र वकील अली निवासी सारोतोप, आशीष पुत्र रामशरण निवासी पंचमपुर्वा, अमर सिंह पुत्र रामशरण निवासी पंचमपुर्वा, अजय पुत्र श्रीराम निवासी रोहनपुर्वा,अनिल पुत्र श्रीराम निवासी रोहनपुर्वा, वकील अली पुत्र मुख्तार अली निवासी सरोतोप, अशरफ उर्फ जम्मू अली पुत्र अख्तियार अली निवासी सरोतोप, अजय प्रताप पुत्र शम्भू दयाल निवासी उदैतापुर, फहीम पुत्र कमर अली निवासी बीबी चिमनी, बिल्ली उर्फ सोहेल पुत्र रज्जाक निवासी जटपुरा, कल्लू उर्फ शाहिद पुत्र भोले निवासी सफदरगंज, अनिल पुत्र कमर निवासी बीबी चिमनी, मोहम्मद इरफान पुत्र मोहम्मद इस्लाम निवासी बीवी चिमनी, सिद्दीक पुत्र इसहाक निवासी बीवी चिमनी, वसीम पुत्र शमीम निवासी बीवी चिमनी, शीबू पुत्र इकबाल निवासी जटपुरा, शैलेंद्र पाल पुत्र शंभू दयाल निवासी उदैतापुर का नाम शामिल है।
विज्ञापन

इनसेट
तिर्वा कोतवाली में इन पर लगा गुंडा एक्ट
इमामुद्दीन सिद्दीकी पुत्र स्वर्गीय रहीमुद्दीन निवासी मोहल्ला सुभाष नगर, मुलायम सिंह पुत्र धनीराम निवासी ग्राम जयसिंह पुरवा, जयवीर पुत्र बाबूराम निवासी वरका गांव, विजय कुमार पुत्र सुरेशचंद्र निवासी मोहल्ला कृष्णानगर का नाम शामिल है।
इनसेट
सौरिख में इनके खिलाफ हुई कार्रवाई
उपेन्द्र पुत्र वीरनारायण निवासी खानपुर, भवानी पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम रायपुर, मनीष कुमार पुत्र रामबाबू निवासी ग्राम नागरिया धनसिंह, राजकुमार पुत्र श्रीपाल निवासी ग्राम रायपुर, राजपाल पुत्र साहब सिंह निवासी नंदपुर, स्वदेश यादव पुत्र मांगूलाल निवासी नंदपुर, कृष्ण कुमार पुत्र फौजदार निवासी रायपुर, राजेश यादव पुत्र नवरतन सिंह निवासी ग्राम सीएसबी रोड, योगेश कुमार पुत्र रामकैलाश निवासी खड़नी के खिलाफ कार्रवाई हुई है।
इनसेट
तालग्राम में इन पर पुलिस का कसा शिकंजा
रोहित उर्फ अखिल प्रताप पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी ग्राम बलिया पुरवा, नीशू उर्फ रवि पुत्र प्रमोद निवासी ग्राम आसफपुर पट्टी, विजय पुत्र लल्लू निवासी ग्राम आसफपुर पट्टी, रजनीश पुत्र मन्नीलाल निवासी ग्राम शाहपुर, विवेक पुत्र हवलदार निवासी ग्राम रोहिली, रंजीत पुत्र मन्नीलाल निवासी ग्राम शाहपुर, अवनीश पुत्र मन्नीलाल निवासी ग्राम शाहपुर, दिनेश उर्फ टिंकू पुत्र शिवराम निवासी ग्राम गुलरिया, संजय पुत्र विजय बहादुर निवासी ग्राम चांदापुर, अंशू पुत्र बलवीर निवासी ग्राम पलरी, प्रदीप पुत्र मलखान निवासी ग्राम बूंचपुर, मुकेश पुत्र बनवारी लाल निवासी ग्राम बनियानी, रामू पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम आसफपुर पट्टी का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें