फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: परचून दुकान में सेंध लगाकर पांच लाख का माल पार

Sat, 05 Aug 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। चोरों ने परचून की दुकान में सेंध लगाकर पांच लाख का सामान और नकदी पार कर दी। दुकान खोलने पर मालिक को चोरी होने की जानकारी हुई।। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी व सरायमीरा चौकी प्रभारी ने मामले की पड़ताल की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




सदर कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर सरायघाघ निवासी आशुतोष दुबे की तिर्वा क्रॉसिंग के पास पापाजी जनरल स्टोर के नाम से परचून की दुकान है। गुरुवार की रात चोरों ने दुकान के पीछे दीवार तोड़कर अलग-अलग कंपनियों के 575 पैकेट गुटखा, 800 डिब्बी सिगरेट, 100 डिब्बा रिफाइंड के अलावा अन्य सामान व गोलक में रखे 14 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। शुक्रवार को जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो टूटी दीवार देख होश उड़ गए। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। चोरी की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली प्रभारी अजय अवस्थी, सरायमीरा चौकी प्रभारी शेखर सैनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामले की जांच की। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के मुताबिक चोर करीब चार से पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें