फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: नौतपा विदा, उमस का सितम बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। नौतपा के अंतिम दिन मंगलवार को उमस भरी गर्मी ने लोगों को खूब छकाया। अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने के बावजूद गर्मी महसूस हुई। धूप और उमस के कारण लोग पसीने से तरबतर नजर आए। पिछले दिनों बारिश के कारण वातावरण में नमी बनी हुई है।यही वजह रही कि तापमान अपेक्षाकृत कम होने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल सकी। दोपहर के समय उमस बढ़ने से बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम तक लोगों को गर्मी और चिपचिपाहट से जूझना पड़ा। शहर के विभिन्न मोहल्लों, प्रमुख चौराहों और मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं ने शरबत सेवा की। मौसम जानकारों के अनुसार नौतपा भले ही समाप्त हो गया हो पर अगले कुछ दिनों तक उमस का असर बना रह सकता है। बीच-बीच में बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना से तापमान में अधिक वृद्धि नहीं होगी, लेकिन नमी के साथ गर्मी का एहसास जारी रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें