कन्नौज। अच्छी किस्म का बीज दिखाने का झांसा देकर युवक ने युवती को दुकान के अंदर ले जाकर दुष्कर्म किया। युवक ने वीडियो बनाकर युवती को ब्लैकमेल कर उसके साथ कई बार बलात्कार किया। युवक ने दोस्तों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 28 वर्षीय युवती ने सदर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि तीन माह पहले वह जलालाबाद रेलवे स्टेशन के सामने बीज दुकान पर मक्का का बीज खरीदने गई थी। तभी वहां मौजूद विकास यादव ने अच्छी किस्म का बीज दिखाने की बात कहकर दुकान के अंदर ले गया। आरोप लगाया है कि उसने अंदर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। कहा कि विकास ने ब्लैकमेल कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। 15 जून को विकास ने तीन अन्य साथियों के साथ रोडवेज बस अड्डा पर मिला। वह साथियों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव उसके पर डालने लगा। विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देेते हुए गालीगलौज की। कहा कि शिकायत करने पर पुलिस ने उसकी फरियाद नहीं सुनीं। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी विकास यादव, सरवारा निवासी अवकेश व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।