फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: शादी से दो दिन पहले फंदे से झूली युवती

Tue, 23 Apr 2024 03:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सकरावा। कस्बे के मोहल्ला किला निवासी युवती ने अपनी शादी से दो दिन पहले गांव के बाहर तालाब के पास पेड़ में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


सकरावा थाना के तहत कस्बे के मोहल्ला किला निवासी रामऔतार कठेरिया की पुत्री शिवानी (20) का विवाह मैनपुरी जनपद के रामनगर निवासी अनमोल पुत्र विनोद कुमार के साथ तय हुआ था। 24 अप्रैल को बारात आनी थी। लड़की पक्ष के लोग शादी की तैयारियों में जुटे थे। घर में रिश्तेदारों का आना शुरू हो गया था। शादी की शुरूआती रस्में चल रही थीं। तभी सोमवार सुबह युवती शौचक्रिया के बहाने घर से निकल आई और गांव के बाहर पेड़ में दुपट्टे से फंदा लगा लिया। गांव के लोगों ने उसे पेड़ से लटकता देख जानकारी परिजनों को दी।
सूचना मिलते ही युवती के बदहवास परिजन मौके पर पहुंच गए। घर में चल रही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष शशिकांत कनौजिया ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें