फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 156 रुपये में गाय और 187 रुपये की किस्त में भैंस का बीमा कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। पशुपालकों के लिए एक अच्छी खबर है। शासन ने पशुधन बीमा योजना की शुरुआत कर दी है। अब अनुसूचित जाति और बीपीएल वर्ग के पशुपालक 156 रुपये में गाय और 187 रुपये की किस्त देकर भैंस का बीमा करा सकेंगे। सामान्य वर्ग के पशुपालकों को सरकार 75 और अनुसूचित वर्ग को 90 फीसदी किस्त की धनराशि में छूट मिलेगी। इसका सरकार बीमा कंपनी को भुगतान करेगी।
विज्ञापन



ब्लाॅक नोडल पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. विकराल सिंह ने बताया कि इस बीमा योजना में अनुसूचित वर्ग के व्यक्तियों को 90 फीसदी और सामान्य वर्ग के पशुपालकों को 75 फीसदी की छूट सरकार की ओर से दी गई है। सामान्य वर्ग को 25 और अनुसूचित वर्ग को 10 फीसदी रुपये की प्रीमियम धनराशि पशुपालक को देनी होगी। गाय का अधिकतम मूल्य 50 हजार और भैंस का 60 हजार रुपये तय किया गया है।
सामान्य वर्ग के पशुपालक गाय के लिए 400 और भैंस के लिए 465 रुपये देकर बीमा करा सकेंगे। इसकी समय सीमा एक साल के लिए रखी गई है। जिले में पशुओं का बीमा कराने का लक्ष्य दिया गया है। ज्यादा से ज्यादा पशुपालक इस योजना का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि एक बार में एक परिवार के सिर्फ पांच गाय और भैंस का ही बीमा करा सकते हैं। पत्नी और पति के नाम से अलग-अलग पांच-पांच गाय व भैंस का बीमा नहीं कराया जा सकता है।
विज्ञापन

यह बीमा एक से तीन साल के लिए होगा। इसके लिए प्रीमियम की राशि प्रति वर्ष के अनुसार बढ़ जाएगी। पशुओं का बीमा कराने के लिए विभाग की ओर से पशुपालकों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। ब्लाॅक तालग्राम में पिछली गणना के अनुसार करीब एक लाख तीन हजार गोवंशीय और महिषवंशीय पशु हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें