फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: व्यापार के लिए रुपये नहीं मिले तो पत्नी को दिया तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। व्यापार के लिए दो लाख रुपये न देने से नाराज पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। ससुरालीजन विवाहिता को डेढ़ माह पहले ही घर से निकाल चुके हैं। महिला ने जेठ पर छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया है। पीड़िता ने एसपी को पत्र भेज मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


नगर की एक युवती ने बताया कि उसका निकाह इटावा के एक युवक के साथ हुआ था। शादी के बाद ससुरालीजनों का चाल-चलन अच्छा नहीं रहा और वह व्यापार के लिए दो लाख रुपयों की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित करने लगे। उसके पति अक्सर दुकान पर रहते हैं, जिसका फायदा उठाकर उसका जेठ अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ व अभद्रता कर परेशान करता था।
इसकी शिकायत उसने कई बार पति से की लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। एक सितंबर को पति अपने परिजनों के साथ घर आया। पिता के साथ मारपीट की और उसे तीन तलाक दे दिया। पति उसके पांच लाख रुपये, जेवर हड़प कर उसकी हत्या कर दूसरी शादी करना चाहता है। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें