फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: महिला समूह को बढ़ावा देने के लिए 75 लाख की चेक दी

Sat, 05 Aug 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। उमर्दा ब्लॉक के शाहनगर गांव में आयोजित चौपाल में राज्य मंत्री एवं कन्नौज जिले की प्रभारी मंत्री ने ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। महिला समूह को रोजगार बढ़ाने के लिए 75 लाख 30 हजार की चेक दी। इसके अलावा राज्यमंत्री ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन




उमर्दा ब्लॉक के शाहनगर गांव के चौपाल कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचीं राज्यमंत्री कन्नौज जिले की प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी का आयोजकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया।राज्यमंत्री ने चौपाल में केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा सरकार ने विकास के साथ-साथ खासकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिलाओं से संबंधित कई योजनाओं को धरातल पर उतारा है। महिला समूह को रोजगार बढ़ाने के लिए 75 लाख 30 हजार रुपयों की चेक भेंट की। कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने राज्य मंत्री के सामने कई समस्याओं को रखा। जिसको लेकर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारी को तत्काल समस्या का निराकरण करने के निर्देश जारी किए। डीएम शुभ्रांत शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें