फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में बढ़ा 43 सेमी गंगा का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। गंगा नदी का जलस्तर प्रतिदिन बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में 43 सेंटीमीटर पानी में बढ़ोत्तरी हुई है। अब चेतावनी बिंदु से जलस्तर 16 सेमी दूर है। हालांकि अब तक खतरे की बात नहीं है, लेकिन आगे पानी और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग कार्यालय के मुताबिक बुधवार को दोपहर दो बजे की रिपोर्ट में छह सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ने के बाद मेहंदीघाट गंगा का पानी 124.810 मीटर पर पहुंच गया, जबकि चेतावनी बिंदु 124.970 मीटर है। नरौरा से 90, 570 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। सुबह आठ बजे की रिपोर्ट में 37 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ने के बाद जलस्तर 124.750 मीटर था। 11 अक्तूबर को गंगा का जलस्तर 124.380 मीटर पर था। उस दिन 50,349 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें