फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: गंगा चेतावनी बिंदु के पार, 14 गांवों में भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। भारी बारिश के बाद गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार कर गया है। बाढ़ से सदर तहसील के करीब 14 गांव चपेट में आ गए हैं। अफसरों ने महादेवी घाट समेत बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया और तटवर्ती गांवों को खाली कराने के निर्देश दिए। बाढ़ चौकियों तथा बाढ़ राहत शिविरों का भी निरीक्षण कर लेखपालों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शुक्रवार को महादेवी घाट पर गंगा का जलस्तर 126.000 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो चेतावनी बिंदु 125.970 मीटर को पार कर चुका है। जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, अपर जिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह व एसडीएम रामकेश सिंह ने कई अधिकारियों के साथ महादेवी घाट का निरीक्षण किया और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को 24 घंटे जलस्तर की निगरानी के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने गंगा के तटवर्ती गांव कासिमपुर और बख्शीपुर्वा का दौरा किया। कासिमपुर गांव की पुलिया बाढ़ के पानी में डूब गई है। ग्रामीणाें को नाव का सहारा लेकर निकलना पड़ रहा है।
डीएम व एडीएम ने बाढ़ राहत शिविरों का निरीक्षण कर लेखपालों को निर्देश दिए कि वह सभी व्यवस्थाएं पूरी करें और बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। साफ सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे कि बीमारियां उत्पन्न न हों। डीएम ने बताया कि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में सुरक्षा के पूरे प्रबंध किए गए हैं। लेखपालों सहित कई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बाढ़ की 24 घंटे निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें