छिबरामऊ। क्षेत्र के रामपुर बैजू गांव में सड़क पर गंदा पानी भरने से लोगों का निकलना दुश्वार हो गया है। आक्रोशित लोगों ने शनिवार को प्रदर्शन भी किया।
ग्राम सभा रामपुर बैजू की एक गली की पुलिया टूटी हुई है। जिससे गंदा पानी पूरी गली भरा हुआ। साथ क्षेत्र में संक्रामक रोगों के फैलने का भी खतरा रहता है। कई शिकायतों के बाद अधिकारियों ने सुधि नहीं ली तो शनिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय निवासी सुरेश चंद्र सिंह ने बताया कि गंदगी की समस्या से हम लोग परेशान हैं। इस दौरान ज्ञान प्रकाश राजपूत, नमित राजपूत, कल्यान सिंह, राम सिंह, रामवीर सिंह, कौशलेंद्र सिंह, मोहनलाल वर्मा, शेर सिंह वर्मा, ब्रह्मानंद वर्मा, दफेदार सिंह, मिलन राठौर आदि मौजूद रहे।
एडीओ पंचायत यशकरन सिंह ने बताया कि सचिव को पुलिया का निर्माण कराने के निर्देश दिए गए हैं।