फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के नाम पर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण के नाम पर ठगी करने वाले दो भाइयों पर जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों ने इटावा के युवक की लखनऊ में नौकरी लगवाने के लिए 60 हजार रुपये मांगे थे। देर शाम एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी विप्लव चौधरी ने कोतवाली सदर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि समाज कल्याण राज्य मंत्री के कलक्ट्रेट मार्ग पर स्थित कार्यालय के पास उसके पिता अमरेश चौधरी की शिवम दुबे और सत्यम दुबे से मुलाकात हुई थी। दोनों युवकों ने मंत्री के माध्यम से लखनऊ में पुलिस हेडक्वार्टर में संविदा पर टेलीकलर एक्जीक्यूटिव पद पर नौकरी लगवाने की बात कही थी। इसके एवज में 60 हजार रुपये मांगे थे। विप्लव का कहना है कि 21 नवंबर को 20 हजार और 29 नवंबर को 10 हजार रुपये ऑनलाइन ठग भाइयों के खातों में भेज दिए थे। जब उसे ठगी का पता चला तो मंत्री से शिकायत की। मंत्री ने तत्काल पुलिस से मामले में कार्रवाई के लिए कहा। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की विवेचना उप निरीक्षक आनंद मिश्र को दी गई है। शिवम को पकड़ लिया गया है।
मामला संज्ञान में आया था। उसके बाद एसपी से कहकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जो भी पार्टी, सरकार या उनकी छवि खराब करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। शासन में भ्रष्टाचार व फर्जीवाड़ा करने वालों की जगह नहीं है। - असीम अरुण, समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों के साथ सोशल साइट पर फोटो डालकर शुरू की ठगी
आरोपियों का कलक्ट्रेट गेट के पास आवास है। जब कोई जनप्रतिनिधि चुनाव का नामांकन करने कलक्ट्रेट जाता था, तो दोनों भाई गेट पर मेज सजाकर प्रत्याशियों को हल्दी, चावल का तिलक लगाकर स्वागत करते थे। इस दौरान ली गई फोटो को सोशल साइट पर डालकर जनप्रतिनिधियों का खास बताकर दोनों भाई ठगी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें