फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: चार पहिया वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। विद्यालय से लौट रहे बाइक सवार सहायक अध्यापक को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए परिजन कानपुर ले जा रहे थे, रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


कस्बा के मोहल्ला किदवई नगर निवासी 40 वर्षीय मोहम्मद कासिम नौरंगपुर चौकी के ग्राम फराहरन के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक पद पर तैनात थे। शुक्रवार की दोपहर विद्यालय में छुट्टी होने के बाद वह बाइक से घर आ रहे थे, तभी मलिकपुर सिंहपुर मार्ग पर सामने से तेज गति से आ रहे चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे कासिम गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी और घायल को कस्बा के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर परिजनों उसे उपचार के लिए कानपुर ले जा रहे थे, देर शाम उसकी रास्ते में मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें