तालग्राम। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बारिश के चलते दो कारें आपस में टकरा गईं। हादसे में कार चालक महिला, उसके पुत्र समेत चार लोग घायल हो गए।
सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
वाराणसी के बिगारी विनय कुंज निवासी प्रियंका निगम (45) कार से दिल्ली से लौट रहीं थी। उनके साथ बेटा विकास निगम (16) भी था।
सोमवार शाम करीब छह बजे आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के मछैया गांव के पास बारिश के चलते दिल्ली नेमसराय निवासी मुकेश (30) की कार से टक्कर हो गई।
हादसे में प्रियंगा निगम, उनका बेटा विकास और दूसरे कार में सवार मुकेश समेत साबिर घायल हो गया। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया।