फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में हमला कर पिता और तीन बेटों को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। रंजिश के चलते पड़ोसियों ने हमला कर किसान और उसके तीन बेटों को घायल कर दिया। पीड़ित किसान की तहरीर पर पुलिस ने 15 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ठठिया थाना क्षेत्र के जसापुर्वा गांव निवासी रामकिशन की पड़ोसी विक्रम से रंजिश चलती है। शनिवार रात विक्रम ने परिवार के लोगों के साथ हमला कर रामकिशन और उसके बेटे कोमिल, छोटू व गोविंद को घायल कर दिया। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को घायल रामकिशन ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपी विक्रम, अंकेश, अतली, अनिल, छोटे, शंकर, उमेश, सीपी, सूरजीत, संजू, सचिन, प्रकाश, इतवारी और ब्रजलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी पीएन बाजपेई ने बताया मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें