फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पूर्व प्रधान बोले, 9.50 लाख बकाया दिलाया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। ब्लॉक सदर क्षेत्र की ग्राम पंचायत बंसरामऊ के पूर्व प्रधान संतोष कुमार ने कार्यकाल का साढ़े नौ लाख रुपये बकाया दिलाने की मांग की है। आरोप लगाया है कि मौजूद प्रधान भुगतान नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे पूर्व प्रधान ने बताया कि उन्होंने कार्यकाल में सामुदायिक शौचालय व इंटर लॉकिंग रोड बनवाया था। उसका साढ़े नौ लाख रुपये का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। ग्राम पंचायत अधिकारी से बात की, तो वर्तमान प्रधान की ओर से भुगतान न करने की बात कही गई है। पूर्व प्रधान ने बकाया दिलाने की मांग रखी है।
शहर के शिव प्रकाश ने बताया कि उसका मकान मोहल्ला होली में है। गली में दो लोगों ने चबूतरा बनाकर दरवाजा रख लिया है। मास्टर प्लान के तहत कार्रवाई की मांग की है। जलालाबाद निवासी भैयालाल ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। कई महीने बाद भी लाभ नहीं मिला है।
विज्ञापन

----------------
सर्दियों में इन्होंने मांगे अधिकारियों से आवास
शहर के मोहल्ला मीर वैश्य टोला फरीन बेगम ने बताया कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत कई महीनों पहले आवेदन किया था, लेकिन अब तक लाभ नहीं मिला है। ब्लॉक सदर क्षेत्र के गांव तेरामल्लू निवासी अजानुद्दीन ने बताया कि पिछले प्रधान पद के कार्यकाल में सरकारी आवास के लिए उसका चयन हुआ था। दो साल पहले उसका नाम प्रतीक्षा सूची से हटा दिया गया। वह पुराने घर में दो बच्चे व पत्नी के साथ रहता है। तेरामल्लू के ही निवासी आलम ने बताया कि उसके पास मकान नहीं है। तिरपाल डालकर गुजारा करता है। उसका नाम सरकारी आवास के लिए चयनित किया गया, लेकिन प्रतीक्षा सूची से नाम हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें