फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पूर्व प्रधान की हत्यारोपी मौजूदा प्रधान गिरफ्तार

Tue, 21 Feb 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। दो महीने पहले नरुइया गांव के पूर्व प्रधान की हत्या के आरोप में मुख्य आरोपी मौजूदा प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया गया और वहां से जेल भेज दिया गया। एक आरोपी अभी भी पकड़ से दूर है। अब तक 12 आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन

दरअसल, तालग्राम थाना के नरुइआ गांव निवासी पूर्व प्रधान अरुण शाक्य की चुनावी रंजिश के चलते 15 दिसंबर को पिटाई कर दी गई थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। हत्या का आरोप गांव की मौजूदा प्रधान सरोजनी यादव और परिजनों पर लगा था। पूर्व प्रधान के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस सभी की गिरफ्तारी में जुटी थी। 11 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
मुख्य आरोपी मौजूदा प्रधान सरोजनी देवी को भी पुलिस ने मंगलवार को पकड़ लिया। थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले में फरार चल रही मुख्य आरोपी प्रधान सरोजनी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।अभी भी एक आरोपी ऊषा फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापे मार रही है। वहीं आरोपियों के खिलाफ़ गुंडा एक्ट की कार्रवाई के लिए उनके आपराधिक रिकार्ड को पुलिस खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें