फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: नेताजी की पुण्यतिथि पर हवन-पूजन कर पुष्पांजलि अर्पित की

विज्ञापन
फोटो :25: नेताजी मुलायम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत
विज्ञापन
कन्नौज। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गई। कार्यालय और बोर्डिंग ग्राउंड में हवन-पूजन के साथ श्रद्धांजलि सभा हुई। नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष कलीम खान और पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे ने उनके विशाल व्यक्तित्व का जिक्र किया। उन्होंने मजदूर, किसान, नौजवान और महिलाओं को हक व सम्मान दिलाने के लिए काम किए। पिछड़ों को मंडल आंदोलन में अधिकार दिलाए, साथ ही सांप्रदायिक राजनीति भी खत्म की। रक्षा मंत्री रहते शहीद सैनिकों के पार्थिव शरीर का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार कराया। सपा नेता अनिल पाल और हसीब हसन ने उन्हें सर्वसमावेशी व्यक्तित्व का धनी बताया। राष्ट्रीय सचिव रामशंकर लोधी समेत नेताओं ने उनके लक्ष्य को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान सलोवा जिलाध्यक्ष अंशू पाल, रजनीकांत यादव, विवेक पाल, योगेश शर्मा, गणेश द्विवेदी, केपी सिंह ठाकुर, नितिन यादव, संतोष यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फोटो :25: नेताजी मुलायम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें