फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: आठ वर्ष में पकड़ी गई पांच हजार लीटर अवैध शराब को किया नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। आठ वर्ष में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पकड़ी गई पांच हजार लीटर शराब को डीएम के आदेश पर गठित कमेटी ने मंगलवार को नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

जनपद वर्ष 2017 से अब तक सभी थाना क्षेत्रों में पांच हजार लीटर अवैध शराब पकड़ी गई थी। अवैध शराब को नष्ट करने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी गई थी। अनुमति मिलने के बाद जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कमेटी का गठन किया। कमेटी में एसडीएम सदर, सीओ सिटी कमलेश कुमार,जिला आबकारी अधिकारी वरूण लाल, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी व कोतवाल सदर जितेंद्र प्रताप सिंह को नामित किया गया। कमेटी के सामने पकड़ी गई पांच हजार लीटर शराब को फैलाकर नष्ट किया गया। बोतल व पौवे को तोड़कर गड्ढे में मिट्टी डालकर दबा दिया गया। मौके पर वीडियोग्राफी भी करवाई गई। सीओ सिटी कमलेश कुमार ने बताया कि पकड़ी गई अवैध शराब को नष्ट किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें