छिबरामऊ। शादी के कार्ड बांटकर आ रहे मामा-भांजे व शादी की खरीदारी कर बेटी के साथ लौट रहे दंपती की बाइकें आपस में टकरा गई। हादसे में पांचों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को 100 शैया अस्पताल से तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।
ग्राम रामपुर बैजू निवासी आलोक यादव (26) मामा चंद्रभान (42) निवासी घनापुरर्वा थाना इंदरगढ़ के साथ भाई की शादी के कार्ड बांटने के लिए कन्नौज गए थे। वहीं सिकंदरपुर के मोहल्ला काजीहार निवासी रामनाथ (42) के लड़के की शादी 20 अप्रैल को है। बुधवार को वह पत्नी गंगा देवी व बेटी ममता देवी पत्नी राजीव नागर निवासी रसूलाबाद थाना तालग्राम के साथ खरीदारी के लिए गुरसहायगंज गए थे। लौटते समय जीटी रोड पर ग्राम हसनापुर के सामने दोनों बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में पांचों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को 100 शैया अस्पताल लाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर पांचों को तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। वहीं सूचना पर घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए थे। (संवाद)