फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पीएम आवास के लाभार्थियों को मिली पहली किस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के लाभार्थियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रथम किस्त की धनराशि हस्तांतरित किए जाने के कार्यक्रम का कलक्ट्रेट गांधी सभागार में सजीव प्रसारण देखा व सुना गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद छिबरामऊ के 465 पात्र लाभार्थियों के खातों में प्रथम किस्त के रूप में एक-एक लाख रुपये की धनराशि अंतरित की गई। कार्यक्रम में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, अपर जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह, नगर पालिका परिषद छिबरामऊ के अध्यक्ष मनोज कुमार दुबे द्वारा प्रतीकात्मक रूप से 10 लाभार्थियों को आवास आवंटन स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। इनमें शिवशंकर राठौर, चंद्रशेखर, रानी देवी, प्रीति, गीता, सुमन, आशिया, गुलसिता, अरविंद कुमार, अफसाना शामिल रहीं। इस दौरान विधायक छिबरामऊ के प्रतिनिधि राहुल रत्न पांडेय व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन परियोजना अधिकारी डूडा ललिता पाठक ने किया। इस अवसर पर सिविल इंजीनियर अवधेश कुमार, लिपिक जीडी पांडेय मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें