फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: नगर से बाहर लगेंगी पटाखा दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। कोतवाल कपिल दुबे ने रविवार को सौरिख रोड स्थित ककरारी तालाब के पास आतिशबाजी की दुकानें लगाने के लिए स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से जिस स्थान को निर्धारित किया जाएगा, वहीं अस्थायी लाइसेंस धारकों को पटाखा दुकानों की की अनुमति मिलेगी। सुरक्षा के मद्देनजर प्रत्येक दुकान पर बालू से भरी बाल्टियां, पानी से भरे ड्रम और अग्निशमन यंत्र रखना अनिवार्य होगा। इसके अलावा दुकानों के बीच पर्याप्त दूरी रखी जाएगी, जिससे आग लगने जैसी आपात स्थिति में आग को फैलने से रोका जा सके और किसी बड़े हादसे की आशंका न रहे। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार दुकानें लगवाई जाएंगी। इसके लिए संभावित स्थानों का निरीक्षण कर उन्हें चिह्नित करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें