छिबरामऊ। सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज अजब सिंह ने गश्त के दौरान रतनपुर निवासी राजेश पुत्र सोनेलाल को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। (संवाद)