फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: रंजिश में युवक पर झोंका फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। धमे का ताल मुहीद खान के बुआ के बेटे ताहिर का बुधवार को निकाह के बाद वलीमा था। देर रात 11 बजे मुहीद का दूसरी बुआ के बेटे शेखू और उसके दोस्त राजा से विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद के दौरान अचानक शेखू ने तमंचा निकाला और मुहीद पर फायर झोंक दिया। जमीन पर लेट जाने की वजह से वह बच गया। तो शेखू और राजा ने उसे तमंचे की बट और डंडे से पीट दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों और रिश्तेदारों ने मुहीद को अस्पताल में भर्ती कराया।वहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि मुहीद ने शेखू की बहन की शादी कराई थी। बहन के ससुरालियों से उसका विवाद चल रहा है और वह मायके में रही है। इसकी शिकवा शिकायत करने पर दोनों के बीच विवाद होने लगा था। प्रभारी निरीक्षक विष्णुकांत तिवारी ने बताया घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें