चपुन्ना/छिबरामऊ। क्षेत्र के ग्राम भावलपुर में गुरुवार की रात फूस बंगला में आग लग गई। अग्निकांड में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पीड़िता का आरोप है कि रंजिशन आग लगाई गई है।
चपुन्ना चौकी क्षेत्र के ग्राम भावलपुर निवासी राजेंद्री दिवाकर के फूस बंगले में गुरुवार की रात नौ बजे आग लग गई। इससे उसमें रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। मामले की जानकारी पाकर चपुन्ना चौकी इंचार्ज विनीत वर्मा मौके पर पहुंचे। पीड़िता राजेंद्री ने आरोप लगाया कि उसके परिवार के ही लोगों ने रंजिशन उसके फूस बंगले में यह आग लगाई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों में विवाद है, यह मामला न्यायालय में चल रहा है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।