तालग्राम। गुलरिया गांव निवासी विजय लक्ष्मी ने बताया कि सात नवंबर रात आठ बजे वह घर में खाना बना रही थी, तभी गांव के रूबेश यादव, अजय यादव, अनुराग यादव, अमित यादव दरवाजे पर आए और पति रामसनेही को बुलाया। पति जब बाहर आए तो जाति सूचक गालियां देने लगे। परिवार के सुरेशचंद्र और सुरजीत ने गाली देने से रोका तो लात घूसों से पिटाई करने लगे। जब वह बचाने गई तो उसे धक्का मार कर गिरा दिया और पेट में लात मार दी। वह और पति समेत चार लोगों के चोटें आई। प्रभारी निरीक्षक रंजना पांडेय का कहना है कि चार आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ सिटी मामले की विवेचना कर रहे हैं। संवाद