महिला से गाली-गलौज व मारपीट में चार पर प्राथमिकी
छिबरामऊ। ग्राम कुंवरपुर बनवारी निवासी रानी शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मकान को लेकर राधेश्याम से कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते सोमवार को जब वह घर पर अकेली थीं, तभी राजकुमार, विमलेश, मनीष और गगन दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारा पीटा, जिससे उनके सिर और शरीर में चोट आईं। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच उपनिरीक्षक सुरेश कुमार चतुर्वेदी को सौंपी गई है। संवाद