फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दो पक्षों में मारपीट, 26 लोगों पर दर्ज की रिपोर्ट

Thu, 15 Jun 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। रंजिश के चलते दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों व धारदार हथियार से एकदूसरे पर हमलावर हो गए।। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर 26 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के टिकरा गांव निवासी लवकुश राठौर व अमरनाथ दोहरे के बीच रंजिश के चलते विवाद चल रहा है। तीन दिन पहले 13 जून की दोपहर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों व धारदार हथियार से एकदूसरे के ऊपर हमलावर हो गए। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया है। एक पक्ष के लवकुश राठौर ने बलराम दोहरे, गोविंद,मिथलेश, राजू, सिपाही लाल, दीपू, राहुल, विमलेश, दिनेश, मानसिंह, कन्हैया, परमजीत, रंजीत, पप्पू, विजय कुमार, राजवीर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। वहीं दूसरे पक्ष से अमरनाथ दोहरे ने लवकुश राठौर, राजन, जयशंकर, अंकुश, गोविंद, अशोक, संजू, सोनू, गुड्डन, रामरतन, सुमित के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर 26 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल संतोष कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांचकर आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें