फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में मारपीट, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। चार लोग घायल हो गए। आठ लोगों के खिलाफ क्रास रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रसूलाबाद गांव निवासी अन्नपूर्णा पत्नी सोनपाल ने गांव के वीरेंद्र, सुरेंद्र सिंह पुत्रगण हरिश्चंद्र, रिंकू तिवारी, पुत्रगण मुरलीलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उसका पुत्र जितेंद्र दरवाजे पर खड़ा था। तभी इन लोगों ने शराब पीने को रुपये मांगे। जब मना किया तो गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। बचाने पहुंचे तो उसे भी पीटा। दूसरे पक्ष के रिंकू पुत्र मुरली ने बताया कि सोनपाल पुत्र हरदयाल, जितेंद्र, अरविंद, देवेंद्र पुत्रगण सोनपाल के खिलाफ मारपीट कर उसे व उसकी पत्नी नन्हीं देवी को घायल कर दिया। बाइक तोड़ डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण को सीएचसी भेजा। प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें