फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जमीन के विवाद में मारपीट, वृद्ध घायल

Sun, 26 Mar 2023 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। जमीन के विवाद में घर में बाहर बैठे वृद्ध के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। घायल की पत्नी ने तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सीहपुर गांव निवासी गुड्डी जाटव ने बताया कि शनिवार की देर शाम पति धर्मराज (48) घर पर अकेले थे। तभी गांव के उधन, छोटू व पिंटू आए और जमीन के विवाद में गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों आरोपी मारपीट करने लगे। शोर मचाने पर गांव के लोगों को आता देख जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। रविवार को पीड़ित की पत्नी ने उधन, छोटू व पिंटू के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। कोतवाल डॉ. महेशवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें