तिर्वा। भूमि विवाद में दो पक्षों में लाठी और डंडे चले। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
तिर्वा क्षेत्र के गंभीरपुर्वा गांव निवासी अंकित ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव के खुशीराम से जमीन का विवाद चल रहा है। गुरुवार देर शाम गांव निवासी दोस्त ऋषि के साथ खेत की जा रहा था। तभी खुशीराम ने गांव के ओमकरण, रतिराम व विकास के साथ लाठी-डंडों से हमलाकर दिया और मारपीट कर घायल कर दिया। बीच बचाव कर रहे ऋषि को गंभीर चोट आई हैं। वहीं, खुशीराम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार देर रात देसी शराब की दुकान के पास स्थित परचून की दुकान से सामान लें रहा था। तभी अंकित, सौरभ, अनिल व जगत आए और गालीगलौज कर मारपीट करने लगे। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।