फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: चबूतरे पर कब्जे को लेकर व्यापारियों में मारपीट

Sat, 30 Sep 2023 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। निगम मंडी में नीलामी चबूतरे पर कब्जे को लेकर व्यापारियों के दो गुटों में गालीगलौज के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम रामपुर निगोह निवासी अवनीश गुप्ता ने बताया कि वह दुकान पर बैठा था। तभी किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ताओं ने दुकान के अंदर घुसकर अवनीश गुप्ता व योगेश गुप्ता के साथ मारपीट की। आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। नगर के मोहल्ला बनवारी नगर निवासी रक्षपाल सिंह ने बताया कि वह निगम मंडी में व्यापार करता है। शनिवार की सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो देखा कि एक युवक ने दुकान में रखा माल चोरी कर लिया और बांस के टट्टर लगाकर जमीन पर कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर सात लोग गालीगलौज करते हुए हाथों में डंडा लेकर उस पर हमलावर हो गए। जिस पर वह भयभीत होकर भाग आया। दोनों पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की तहरीर दी। इस संबंध में कोतवाल अजय पाठक ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें