तालग्राम। ताहपुर बाजार में एक सितंबर को तहबाजारी को लेकर हुए विवाद में दो सगे भाइयों में एक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। हत्याकांड में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं पांचवें आरोपी को पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
ताहपुर निवासी भैयालाल ने गांव के मनोज, हिमांशु, रचित, थाना इंदरगढ़ लालसहायपुर्वा निवासी कंहैया, पप्पू उर्फ हरिश्चंद्र के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उनके घायल पुत्र प्रमोद की इलाज के दौरान सैफई में मौत हो गई थी। पुलिस ने विवेचना में जानलेवा हमला व हत्या की धाराएं बढ़ाई थीं। जिसमें चार आरोपित जेल भेजे जा चुके हैं। फरार पांचवें हत्यारोपित पप्पू उर्फ हरिश्चंद्र को भी सोमवार को ताहपुर ईशन नदी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल ने बताया कि गिरफ्तार हत्यारोपित को न्यायालय पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है। हत्यारोपित की निशान देही पर मारपीट में प्रयुक्त डंडा बरामद किया गया है।