फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: फाग खेलन बरसाने आए हैं, नटवर नंद किशोर...

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कला व लोक संस्कृति के साथ कन्नौज महोत्सव का सफर पूरा हो गया। चार दिसंबर की रात गीतांजलि के नृत्य और वृंदावन के कलाकारों के नाम रहीं। कार्यक्रम में ब्रज की खूबसूरत प्रस्तुति दी गई। फूलों की होली ने दर्शकों को खूब मोहित किया। मंच पर राधा कृष्ण पर फूलों की बारिश कर अफसर भी ब्रज की मस्ती में डूबे नजर आए।
विज्ञापन

शहर के बोर्डिंग मैदान पर आठ दिवसीय कन्नौज महोत्सव आयोजित किया था। 27 नवंबर को आल्हा से शुरू हुआ महोत्सव का सफर चार दिसंबर को ब्रज की मस्ती के साथ पूरा हो गया। रविवार की रात वृंदावन के कलाकारों ने मंच संभाला तो पूरा मैदान ब्रज की मस्ती में डूब उठा।
ब्रज के नृत्य पर गीतांजलि शर्मा की मंडली ने ऐसा जलवा बिखेरा की लोग देखते ही रहे गए। रंग बिरंगी पोशाक में कलाकारों ने फाग खेलन बरसाने आए हैं, नटवर नंद किशोर, घेर लई सब गली रंगीली, छाय रही छवि छटा छबीली... आज बृज में होली रे रसिया, होरी रे रसिया बरजोरी रे रसिया...पर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

डीएम शुभ्रांत शुक्ल, एडीएम गजेंद्र कुमार, सीडीओ आरएन सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राकेश त्यागी व गरिमा सिंह ने भी मंच पर पहुंचकर फूलों की होली खेली। पंडाल में श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेव और बांके बिहारी के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें