फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बेटी की तलाश में सात माह से भटक रहा पिता

Sun, 19 Mar 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। आंखों में उम्मीद के आंसू लिए माता-पिता दर-दर भटक रहे हैं। उनकी 13 वर्षीय बेटी सात माह से लापता है। बेटी की तलाश में भटक रहे किसान पिता ने मुख्य मंत्री और महिला आयोग से लेकर डीएम, एसपी तक गुहार लगाई है। थाना पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी 10 अगस्त 2022 को सुबह साढ़े सात बजे स्कूल जाने की बात कह कर घर से निकली थी। वह शाम तक घर वापस नहीं लौटी।
पड़ोसी विमला उसके पुत्र गोविंद और उसकी बहन का लड़का मैनपुर बेबर भरत पुर निवासी अजय पर संदेह जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन सात महीने बाद पुलिस अभी तक बेटी को खोज नहीं पाई है, न ही आरोपियों से पूछताछ की है।
विज्ञापन

अब आंखों में आंसू लिए बेबस माता-पिता का कहना है कि सात महीने हो गए हैं, पता नहीं हमारी बेटी जिंदा है या मर गई। महिला आयोग ने भी पुलिस को बरामदगी के निर्देश दिए हैं।थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा का कहना है कि क्राइम इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह जांच कर रहे हैं। अपहर्ता को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें