फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: Copy - हादसे में फर्रुखाबाद के सपा जिलाध्यक्ष का पुत्र घायल

Mon, 24 Apr 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। सपा कार्यालय लखनऊ से वापस लौट रहे फर्रुखाबाद जिलाध्यक्ष के बेेटे की कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिसमें चालक समेत युवक घायल हो गया। यूपीडा कर्मियों ने घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव का पुत्र डॉ. आकाश यादव शनिवार को लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय से निकाय चुनाव में घोषित उम्मीदवारों के सिंबल लेकर वापस आ रहे थे। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के फगुहा भट्टा गांव के पास 196 कट पर उनकी कार रात एक बजे अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चालक शैलू समेत आकाश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे यूपीडा एंबुलेंस कर्मियों ने दोनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
जानकारी मिलते ही क्षेत्र के कई सपा नेता मौके पर पहुंचे और घायलों का हाल चाल जाना। उधर, पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। मेडिकल कॉलेज पहुंचे परिजन दोनों घायलों को अपने साथ फर्रुखाबाद ले गए। जहां निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। कोतवाल डॉ. महेशवीर सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें