फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कम पानी में तैयार होने वाली फसलों की बुआई करें किसान

Tue, 31 Oct 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
खड़िनी। विकास खंड मुख्यालय पर कृषि सूचना तंत्र शुद्धिकरण एवं कृषक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कृषि वैज्ञानिकों ने जल संरक्षण पर जोर देते हुए कम पानी में तैयार होने वाली फसलों की बुआई के लिए किसानों को प्रेरित किया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी आवेश सिंह ने बीजों व कृषि यंत्रों पर मिलने वाले सरकारी अनुदान के बारे में जानकारी दी। कहा कि उन्नति खेती के लिए किसान उन्नत बीजों का प्रयोग करने के साथ ही उन्नत तरीके से फसलों की देखभाल भी करें, तभी अधिक मुनाफा लिया जा सकता है। प्रभारी बीडीओ निरंजन त्रिवेदी ने जल संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि किसान गर्मी में पैदा होने वाली मक्का से परहेज करें। इसके लिए पानी की अधिक खपत होती है। ऐसी फसलों का चयन करें, जिसमें पानी का अपव्यय कम हो और मुनाफा भी अधिक हो।
कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान बताते हुए कहा कि यह कानूनी अपराध है। इसमें दोषी पाए जाने पर जुर्माने का प्रावधान है। इससे पहले किसानों को निःशुल्क सरसों का बीज भी वितरित किया गया। गोष्ठी में श्याम सिंह उर्फ छोटे भदौरिया, संजय सिंह बैस, पंकज सिंह, मिंटू सिंह, जल सिंह समेत इलाके के कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें