फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिल, मूंग व उर्द की खेती करें किसान: वैज्ञानिक

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। कृषि विज्ञान केंद्र अनौगी में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली का स्थापना दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि पहुंचीं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने कहा कि किसानों मेहनत के साथ ही कृषि वैज्ञानिकों की तकनीकी का खेती में प्रयोग कर आमदनी बढ़ाएं।
विज्ञापन

शनिवार को स्थापना दिवस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। इस दौरान कैलाश राजपूत ने एफपीओ को बढ़ावा देने व युवकों को रोजगार से जुड़ने की बात कही। बेबी कार्न मक्का और लाल भिंडी को भी प्रदर्शित किया। केंद्र के अध्यक्ष डॉ. वीके कनौजिया ने इस मौसम में धान के स्थान पर तिल, मूंग व उड़द की खेती के साथ-साथ जल के संरक्षण के उपाय की जानकारी दी। डॉ. पूनम सिंह व डॉ. चंद्रकला ने महिलाओं को किचन गार्डन के बारे में बताया। डॉ. अमर सिंह ने पौध उत्पादन तथा डॉ. सुशील कुमार ने स्वयं सहायता समूह के बारे में बताया। डॉ. विनोद कुमार व डॉ. सीके राय ने केंद्र पर मृदा परीक्षण में किसानों की मदद की। नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड ने मृदा परीक्षण किया। संचालन मौसम वैज्ञानिक अमरेंद्र यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें