नजरापुर। खेत पर मवेशियों के लिए चारा काटते समय बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। थोड़ी देर बाद बीमारी के चलते चचेरे भाई की भी मौत हो गई। एक साथ घर में हुई दो मौतों से परिवार में कोहराम मच गया।
सदर तहसील के गांव रजईमऊ रजला ठकुराइन निवासी मदन सक्सेना (40) गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे मवेशियों के लिए खेत पर चारा काट रहा था। तभी बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से मदन की मौत हो गई। खेत से दरवाजे पर शव पहुंचने के थोड़ी देर बाद ही चचेरे भाई उमेश उर्फ नन्हें (35) की बीमारी से मौत हो गई। मौके पर पहुंचे नायाब तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह ने घटना की जानकारी की। नायाब तहसीलदार ने बताया कि मदन की बिजली गिरने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद दैवीय आपदा के तहत परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी।