फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मधुमक्खियों के हमले से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। खेत में फसल देखने गए किसान पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। आसपास खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन किसान को सौ शैया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन



छिबरामऊ कोतवाली के चौकी प्रेमपुर क्षेत्र के दीनपुर गांव निवासी पातीराम (65) पुत्र जयराम खेती का काम करते थे। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब चार बजे वह फसल देखने के लिए खेतों की तरफ गए थे। धूप से बचने के लिए खेत में खड़े एक पेड़ के नीचे बैठ गए। इस बीच पेड़ पर मौजूद मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। एक साथ कई मक्खियों के काटने से वह अचेत हो गए। आसपास खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी।
परिजन पातीराम को सौ शैया अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी विमला, बेटे बलराम व बेटी सुमन का रो-रोकर बुरा हाल है। सपा नेता शैलेंद्र सिंह राठौर उर्फ बबल ने बताया कि प्रशासन से वार्ता कर मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाए जाने का प्रयास किया जाएगा। इस संबंध में प्रेमपुर चौकी इंचार्ज संजीव कटारा ने बताया कि मृतक पातीराम के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें