सौरिख। गांव कायमपुर में एक युवक का शव आम के पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सौरिख थाना क्षेत्र के कायमपुर गांव के बाहर खेतों में काम कर रहे किसानों ने आम के पेड़ पर एक युवक का शव लटका हुआ देखा। ग्रामीणों शव की शिनाख्त लोगों ने अरमान (18) पुत्र उस्मान के रूप में की। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
मामला संदिग्ध देख पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। भाई रियाज अली ने बताया कि वह मजदूरी करता था। उसके सात भाई व तीन बहनें है। पिता उस्मान की बीमारी के चलते कई साल पहले मौत हो गई थी।
कस्बा इंचार्ज अजब सिंह ने बताया कि मृतक की जेब में मोबाइल मिला है। एसआई ने बताया कि परिजन जो आरोप लगा रहे हैं, उसमें मोबाइल से कई अहम सुराग मिल सकते हैं। जांच के लिए सर्विलांस टीम की मदद ली जाएगी।