आबकारी टीम ने छापा मारकर तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के
हंसापुर गांव में 43 लीटर अवैध शराब बरामद की। इस दौरान 620 किलो लहन को
मौके पर ही नष्ट कराया।
जिला आबकारी अधिकारी डीसी कटियार, निरीक्षक
महेंद्र कौशल, पीके सोनकर की अगुवाई में सिपाही वीपी दीक्षित, आरपी
दीक्षित, गुलाब चंद्र, कप्तान सिंह यादव ,पंकज पांडेय, शिवसागर, निमिष
त्रिपाठी व अशोक शर्मा ने हंसापुर गांव के बाहर बांस की कोठी के पास छापा
मारा।
इस दौरान एक वृद्ध कच्ची शराब बनाते मिला। उसे पकड़ने के बाद निजी
मुचलके पर छोड़ा गया। उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।