फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: तहसीलदार से अभद्रता में जुटाने शुरू किए साक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। भाजपा नेत्री व तहसीलदार के बीच हुए विवाद में रिपोर्ट दर्ज होने के कारण पुलिस ने जांच शुरू करते हुए साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को तहसील में पुलिस ने घटना के समय मौजूद रहे कर्मचारियों से पूछताछ की।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के बाद भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री बबीता सिंह ने पति के साथ तहसीलदार के आवास पर पहुंचकर खनन के अभिलेखों पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया था। मना करने पर तहसीलदार ने दोनों पर अभद्रता करते हुए धमकाने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला एससी/एसटी एक्ट से संबंधित होने के कारण मुकदमे की जांच सीओ दीपक दुबे को सौंपी गई है।
सीओ ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। रविवार होने के कारण तहसील बंद थी, जिससे जांच पूरी नहीं हो सकी। कुछ कर्मचारियों से घटना के संबंध में पूछतांछ की गई। सोमवार को तहसील खुलने पर सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें