फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ बेदखली का निर्णय पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सपा नेता, जिला पंचायत सदस्य और चंद्रशेखर आजाद जूनियर हाईस्कूल बहादुरपुर लाख के प्रबंधक दिगंबर सिंह यादव के खिलाफ जमीन से बेदखली का आदेश पारित हुआ है। तहसीलदार तिर्वा न्यायालय ने 3.30 लाख रुपये की रिकवरी भी लगाई है। 15 दिन में उसे जमा करने का भी निर्णय दिया है।
विज्ञापन

तिर्वा तहसीलदार नवनीता राय ने निर्णय में कहा है कि ग्राम पंचायत लाख में गाटा संख्या 4880 के 6600 वर्गमीटर भूभाग से चंद्रशेखर आजाद जूनियर स्कूल बहादुरपुर के प्रबंधक दिगंबर सिंह यादव को बेदखल कर दिया जाए। छह दिसंबर 2022 तक अतिक्रमण न हटाने पर कब्जा हटाने व कर्मचारियों का वेतन निर्धारित करते हुए वसूली भी की जाएगी।
अधिवक्ता उदय राजपूत ने बताया कि इंदरगढ़ निवासी अनूप कुमार ने पूर्व में अधिकारियों से अवैध अतिक्रमण करने की शिकायत की थी। मामले की जांच हुई तो उसमें जमीन पर अतिक्रमण होने की पुष्टि हुई। उसके बाद तहसीलदार न्यायालय में वाद दायर हुआ। तहसीलदार नवनीता राय ने बताया कि बेदखली का निर्णय पारित हुआ है। जमीन पर अवैध तरीके से अतिक्रमण था।
विज्ञापन

--------------
पैरवी के लिए शिकायतकर्ता ने मांगे थे अधिवक्ता
शिकायतकर्ता अनूप कुमार ने अधिकारियों से मुकदमे की पैरवी के लिए अधिवक्ता मांगे थे। उसके बाद एडीएम गजेंद्र कुमार ने तीन नवंबर 2021 को ग्राम सभा बनाम सुरेश चंद्र और ग्राम सभा बनाम चंद्रशेखर आजाद जूनियर हाईस्कूल की पैरवी के लिए निजी खर्चे पर दो अधिवक्ता रामगोपाल और उदय राजपूत को नामित किया था। साथ ही शर्त थी कि नामित दोनों अधिवक्ता कलक्टर की बिना अनुमति से वाद में समझौता नहीं कर सकते हैं। मुकदमें में सभी आवेदन जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व की सहमति से दिए जाएंगे। नामित अधिवक्ता को फसी आदि का भुगतान सरकारी और गांव सभा मद से नहीं दिया जाएगा।
---------------
चुनाव में हारे, लेकिन मुकदमें में जीते उदय
रोचक बात यह है कि वार्ड 21 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए सपा ने पार्टी समर्थित उम्मीदवार उदय राजपूत को घोषित किया था। दूसरी ओर वरिष्ठ सपा नेता दिगंबर सिंह यादव निर्दलीय चुनाव लड़े और उन्होंने उदय राजपूत को हराया। खास बात यह भी है कि दोनों ही नेता अधिवक्ता भी हैं। वादी अनूप की ओर से उदय राजपूत ने भी मुकदमें में पैरवी की और जीत हासिल की। उदय राजपूत हसेरन से ब्लॉक प्रमुख भी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें