फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दहेज में बाइक व एक लाख न देने पर घर से निकाला

Fri, 31 Mar 2023 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। दहेज में बाइक व एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट घर से निकाल दिया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर 11 ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सतौरा गांव निवासी साहिस्ता बेगम ने बताया कि 20 जनवरी 2022 को उसकी शादी बछज्जापुर गांव निवासी फुरकान के साथ हुई थी। शादी में घरवालों ने दान-दहेज देकर विदा किया था। दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे। दहेज में बाइक व एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। आठ जनवरी 2023 को ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति फुरकान, सास जन्नतुन, ससुर अख्तर, देवर आकिब, आसिफ, राजा, ननद नेहारानी, रहनुमा, जेठ गुलमाम, ननदोई आफाक, ननद कमरुन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी डॉ. महेशवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें