फोटो-06- कार्यशाला के दौरान मौजूद स्कूलों के प्रधानाचार्य व शिक्षक। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शहर के जेपी स्कूल में नई शिक्षा नीति 2020 को लेकर शनिवार को सेमिनार हुआ। इसमें सीबीएसई के 11 प्रधानाचार्य और 50 शिक्षक शामिल हुए। जेपी स्कूल के प्रधानाचार्य और सीबीएसई के नोडल कोआर्डिनेटर डॉ. संजय शुक्ल ने कहा कि हर शिक्षक को 50 घंटे ऑनलाइन व ऑफलाइन सेमिनार में प्रतिभाग करना जरूरी है।
सेमिनार का शुभारंभ होने के बाद दिल्ली से आए मैथ्यूज कुरियान ने कई मॉडल से अनुभवात्मक शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। साथ ही उसकी उपयोगिता भी समझाई। प्रधानाचार्य डॉ. संजय शुक्ल ने प्रतिस्पर्धा आधारित शिक्षा पर अपने विचार भी रखे। प्रोजेक्टर के माध्यम से विशेषज्ञों ने कई बारीकियां भी बताई गईं। इस मौके पर जेपी एजूकेशन सेंटर के प्रधानाचार्य अमरेंद्र सिंह, संतोष सैलेस्टीन व अवधेश मिश्र आदि मौजूद रहे। इससे पहले छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत भी पेश किया।