फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: नौ गांव में जमीनों का नक्शा बनाने पर जोर

Fri, 01 Sep 2023 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। छिबरामऊ तहसील के जले हुए गांव में सर्वे का काम तेज करने को कहा गया है। डीएम ने कलक्ट्रेट में हुई बैठक के दौरान सभी गांव की समीक्षा की। कहा कि जहां सर्वे नहीं हुआ है, वहां इसे तेजी से करवाया जाए। जहां सर्वे हो चुका है, वहां नक्शा बनाने का काम तेज किया जाए।
विज्ञापन



कलक्ट्रेट में हुई समीक्षा बैठक के दौरान डीएम शुभ्रांत शुक्ला ने कहा कि छिबरामऊ तहसील के 35 जले हुए गांवों में से नौ ग्राम जिसमें अकबरपुर, उस्मानपुर, सरदामई, गढ़िया पाह, बरुआ सबलपुर, हाथिन, करनौली, नंदलालपुर, हरिबल्लभपुर के अभिलेख बनाने का काम हो रहा है। चकों के अनुसार भू-चित्र पर चक्र निर्माण कार्य किया जाए। जिन गांवों का सर्वे कार्य नहीं पूरा हुआ है उसमें तेजी लाकर काम को पूरा किया जाए। नंदलालपुर ग्राम का काम अंतिम पायदान पर है। खतौनी वितरण पांच सितंबर को किया जाएगा। करनौली ग्राम के खतौनी वितरण का काम अक्टूबर में पूरा किया जाए। सभी काम को प्राथमिकता के साथ किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि आईजीआरएस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण समय से किया जाए। जो शिकायतकर्ता है उसको बुलाकर उसकी बात सुनें और गुणवत्तापूर्ण शिकायत का निस्तारण करें। बैठक में सीडीओ आरएन सिंह, एडीएम आशीष सिहं, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पवन मीणा, सीएमओ डॉ. विनोद कुमार, एसडीएम सदर अविनाश गौतम, एसडीएम छिबरामऊ उमाकांत तिवारी सहित कई अफसर मौजूद रहे।

-

आयुष्मान कार्ड बनाए
डीएम ने कहा कि जिन लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं, उन्हें बनाया जाए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के कार्ड बने हैं और सिस्टम में नहीं दिख रहे हैं उन्हें भी ठीक कराया जाए। भारत सरकार की ओर से बार-बार निर्देश प्राप्त हो रहे हैं। सभी पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनना जरूरी है। डाटा में किसी प्रकार की कमी नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन




76 अन्नपूर्णा मॉडल शॉप की जमीन का चयन हो सही
डीएम ने जिले में बनने वाले 76 अन्नपूर्णा माॅडल शाॅप की समीक्षा करते हुए कहा कि इसके लिए अच्छी जमीन होना चाहिए, जिससे दुकानों का लोकेशन अच्छा हो। लोगों को इधर-उधर न भटकना पड़े और आसानी से खाद्य सामग्री मिल सके। कहा कि 61 ग्रामों में जमीन मिल गई है। बाकी के14 ग्राम में जल्द भूमि का चयन करने के निर्देश दिए। कहा कि जिन 28 दुकानों में काम शुरू हो चुका है गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। किसी प्रकार से धन का गलत इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए के चारागाह जमीन में अतिक्रमण कर रखा है उसे हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें