फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दो करोड़ की लागत से दुरुस्त होगी बिजली आपूर्ति

Thu, 06 Jul 2023 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। दो करोड़ की लागत से स्थानीय पावर सब स्टेशन का कायाकल्प होगा। इलाके के चार उप केंद्रों के भी दिन बहुरेंगे। इसका बजट मंजूर हो चुका है। बिजली विभाग के अधिकारी स्टीमेट बनाने में जुटे हुए हैं। जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शासन ने स्थानीय विद्युत उपखंड के लिए दो करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। इसको खर्च करने के लिए स्थानीय स्तर पर अधिकारी लोग स्टीमेट बनाने में जुट गए हैं। अवर अभियंता विकास कुमार ने बताया कि करीब 1.62 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाया गया है, जिसमें विद्युत उप केंद्र के भवन की मरम्मत, रिले की मरम्मत के अलावा नगर में लगे छोटे-छोटे ट्रांसफार्मरों को लोड के देखते हुए अधिक क्षमता में बदला जाएगा। ग्राम इनदुइयागंज स्थित उप केंद्र पर पांच एमबीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा, जिसे कस्बे समधन से जोड़ा जाएगा। समधन कस्बे को इनदुइयागंज उप केंद्र से जोड़ दिए जाने के बाद गुरसहायगंज विद्युत उपकेंद्र पर लोड कम हो जाएगा। इससे फाॅल्ट भी कम होंगे। स्थानीय उपकेंद्र पर लगे ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी और जर्जर तार भी बदले जाएंगे। अवर अभियंता ने बताया कि एस्टीमेट तैयार हो गया है। स्वीकृत होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने लोगों से कहा है कि कटिया डालकर बिजली चोरी न करें और बिल का समय से भुगतान करें जिससे परेशानी से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें