फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सिंचाई के लिए उपलब्ध कराई जाए बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराए जाई। इन मांगों को लेकर सपाईयों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पहुंचे और एसडीएम अशोक कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि सरकार शहर व ग्रामीण क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था की जाए। बेसहारा गरीब लोगों को जीवन यापन के लिए कंबल वितरित करें। बिजली का 24 घंटा दावा करने वाली सरकार सिर्फ आठ घंटे बिजली दे रही है। किसानों की स्थिति खराब चल रही है। अन्ना जानवर फसल को बर्बाद कर रहे हैं, जिसकी व्यवस्था केवल कागजों में चल रही है, धरातल पर नहीं। प्रदेश में सिंचाई के लिए दिन में बिजली प्रदान की जाए ताकि किसानों को फसल की सिंचाई करने के लिए राहत मिल सके।
विज्ञापन

सरकार की ओर से गरीब महिलाओं को जीवन यापन करने व सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़ों की व्यवस्था करे। इसके अलावा जिले की सीमा के अंतर्गत रैन बसेरों का इंतजाम किया जाए। इस दौरान शैलेंद्र सिंह राठौर बबल, योगेंद्र सिंह यादव, गोल्डन यादव, जयप्रकाश शाक्य व नरेंद्र शर्मा सहित कई सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें