फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 गांवों की बिजली रही गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। हाईटेंशन बिजली लाइन में फाल्ट से क्षेत्र के 25 गांवों की आपूर्ति पूरी रात गुल रही। बोर्ड परीक्षार्थी परेशान रहे। विभाग के किसी भी अधिकारी व कर्मचारी का फोन नहीं उठा। अमोलर बिजली उपकेंद्र से मंगलवार शाम बिजली गुल हो गई। बुधवार दोपहर आपूर्ति शुरू की गई। दो बजे कटौती कर दी गई। इससे परीक्षार्थियों को दिक्कत हुई। बिजली न आने से दलापुर्वा, बघेलेपुर्वा, बरियापुर्वा, कैथनपुर्वा, पहलपुर्वा, नैपालपुर, ककराह, चचियापुर, मवैइया, माधौनगर, सीतापुर्वा समेत 25 गांव के लोग परेशान रहे। पानी की सप्लाई भी प्रभावित रही। लोगों ने बताया कि तालग्राम व ताहपुर उपकेंद्रों से भी अघोषित कटौती होने से दस घंटे ही बिजली मिल पा रही है। जेई विकास कुमार का कहना है कि लाइन में फाल्ट आने से सप्लाई पर असर पड़ा है। फाल्ट दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें